देखिए किसके साथ शादी करने जा रही हैं सीएसके के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़।
आईपीएल सीजन 2023 के फाइनल से पहले रुतुराज ने हमें खुशखबरी दी। 3 से 4 जून के बीच वह अपनी सहेली के साथ शादी करने जा रहे है।
इनसाइडरस्पोर्ट्स डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतुराज की पत्नी का नाम उत्कर्षा पवार है। वे पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। उत्कर्षा पवार जो सोशल मीडिया से दूर रहती हैं , कहा जाता है कि वे कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर हैं, जो महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 24 वर्षीय उत्कर्षा एक तेज़ गेंदबाज़ हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर, 1998 में पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था और उनका पूरा नाम उत्कर्षा अमर पवार बताया जा रहा है। पिछले साल उत्कर्ष और ऋतुराज को एक साथ जिम में देखा गया था। उन्होंने इसकी एक फोटो भी शेयर की। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए रुतुराज ने आईपीएल सीजन 2021 में 635 रन बनाए जिससे उन्हें आईपीएल ट्रॉफी जीतने में मदद मिली। इस साल भी उनकी टीम फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल रही है। आईपीएल के फाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले रुतुराज गायकवाड़ की चर्चा इस समय हर जगह चल रही है।
इस बीच मुंबई के ओपनर यशस्वी जायसवाला को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लंदन में टीम इंडिया से जुड़ने का मौका मिल गया है।

Post a Comment